मुझे महीने में दो बार पीरियड क्यों आ रहा है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 10:26

आमतौर पर महिलाओं को 21 से 35 दिनों के अंदर पीरियड आते हैं, लेकिन कई बार कुछ महिलाओं को इतने ही समय में दो बार पीरियड आ जाते हैं। बार-बार पीरियड आने के कई कारण हो सकते है। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ कारण जिस वजह से महिलाओं को एक ही महीने में दो बार मासिक धर्म की समस्या से गुजरना पड़ता है।

1. यदि कोई महिला प्रेग्नेंट है, तब उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे कई बार पीरियड अनियमित हो जाते है और फिर आना बंद हो जाते है।

2. यदि कोई महिला अधित तनाव में हो, तब भी इसका सीधा मासिक चक्र पर पड़ता है। तनाव की वजह से खून में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है और इस कारण या तो पीरियड बहुत लंबे या बहुत छोटे हो सकते है।

3. यदि कोई महिला बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रही हैं, तब ये भी पीरियड्स अनियमित हो सकते है।

4. जब किसी महिला के शरीर में हार्मोन असंतुलन हो गए हो, तब भी ऐसा हो सकता है।

5. कई बार बीमारी के दौरान ली गई दवाइयां भी हार्मोनस पर प्रभाव डालती है जिस कारण पीरियड देरी से या जल्दि आ सकते है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info